{"_id":"6a8c9ee6b8ad089e3a05ed6e","slug":"sisters-will-travel-by-bus-for-free-accompanied-by-one-companion-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155934-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक सहयोगी के साथ बहनें करेंगी निशुल्क बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक सहयोगी के साथ बहनें करेंगी निशुल्क बस यात्रा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रक्षाबंधन के पर्व पर इस वर्ष भी बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सौगात मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
यह सुविधा 27 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आजमगढ़ डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शासन की घोषणा के बाद परिवहन निगम रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी में जुट गया है। इस दौरान महिलाएं प्रदेश के किसी भी कोने में रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। आजमगढ़ डिपो की ओर से 120 से अधिक बसें चलाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए चालकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है और बसों की मरम्मत का कार्य भी पूरा कराया जा रहा है।
महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चालक और परिचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निशुल्क यात्रा के दौरान परिचालक महिला यात्रियों को जीरो टिकट जारी करेंगे।