फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sister's lover killed Rajesh by hitting him with a brick

Azamgarh News: बहन के प्रेमी ने की थी ईंट से कूंच कर राजेश की हत्या

Fri, 07 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sister's lover killed Rajesh by hitting him with a brick
दीदारगंज थाना के संग्रामपुर गांव स्थित बाग में तीन जुलाई को एक युवक की ईंट से कूंच कर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। उसने तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। इनमें मृतक के बहन का प्रेमी व उसके दो दोस्त शामिल हैं। तीनों की गिरफ्तारी बैरकडीह बाजार के पास से हुई। मां अनारा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि तीन जुलाई की सुबह उसका पुत्र राजेश दवा लेने मार्टीनगंज गया था। जिसकी हत्या कर लाश दीदारगंज थाना के संग्रामपुर गांव स्थित बाग में फेंक दी गई थी। तहरीर में बबलू ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने पुलिस लाइन में बताया कि विवेचना के दौरान हर्ष रंजन उर्फ विक्की, सुनील पाल निवासी पारा वासुपुर थाना अंखंडनगर जिला सुल्तानपुर, शिवा कुमार निवासी बेहराभरी थाना अंखंडनगर जिला सुल्तानपुर का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैरकडीह तिराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ में हर्ष रंजन ने बताया कि मृतक राजेश के बहन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर राजेश से उसका कई बार विवाद भी हुआ था। इस पर उसने अपने दोस्तो सुनील व शिवा के साथ मिल कर उसे प्लान के तहत बुलाया और ईंट से प्रहार कर हत्या कर शव को संग्रामपुर बाग में फेंक कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के पास से एक-एक मोबाइल, एक खाली पर्स व एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed