फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Signed in the attendance register despite being missing from evaluation work.

Azamgarh News: मूल्यांकन कार्य से गायब होकर भी उपस्थिति पंजिका में किया हस्ताक्षर

Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Signed in the attendance register despite being missing from evaluation work.
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन में दो प्रधानाचार्यों व दो अध्यापकों की ओर से कॉपियों के मूल्यांकन न करके उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने के मामले में डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से चारों को परिषदीय परीक्षाओं से डिबार करने की पेशकश की है।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत आने पर जब इसकी जांच की गई तो आरोप सही मिले। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक के पत्र पर डीआईओएस ने अपर सचिव के पास इन चारों को परिषदीय परीक्षाओं से डिबार करने से संस्तुति की है।
विज्ञापन


जागृति सेवा संस्थान की ओर से 29 सितंबर 2023 को इस आशय की शिकायत की गई। इसमें कहा गया कि शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ में इंटर की मूल्यांकन केंद्र पर टोली-19 इतिहास में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद आजमगढ़ से दो परीक्षक मुहम्मद शाहेदीन व मुहम्मद सालिम खां नियुक्त थे। मूल्यांकन में शिक्षक संगठन की ओर से बहिष्कार किया जा रहा था। मूल्याकंन की गति धीमी थी। परिषद की ओर से मूल्यांकन के लिए सख्त निर्देश भी थे कि मूल्यांकन सभी नियुक्त परीक्षकों से कराया जाए। प्रधानाचार्य व उपनियंत्रक शिब्ली कॉलेज और मुहम्मद शाहेदीन मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद की आपसी सहमति से मुहम्मद सालिम खां की ओर से आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ही मुहम्मद शाहेदीन के नाम से कुछ उत्तर पुस्तिकाएं जांच कर चढ़ाया गया और हस्ताक्षर बनाए गए। लगभग एक सप्ताह बुक पर यह खेल चलता रहा। इसी बीच संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या मुहम्मद सालिम खां द्वारा अपनी आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं में सम्मिलित कर लिया गया। मुहम्मद शाहेदीन द्वारा अपने विद्यालय मौलाना आजाद इंटर कालेज अंज्ञानशहीद में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर उपस्थिति दिखाई गई। जांच में पुष्टि होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन चारों को डिबार करने की संस्तुति के लिए पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई

जैद नुरूल्लाह, प्रधानाचार्य, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज

मनोज कुमार, प्रवक्ता, उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा

मुहम्मद शाहेदीन, प्रवक्ता व प्रभारी प्रधानाचार्य मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजानशहीद

सालिम खां, सहायक अध्यापक, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज

00

मूल्यांकन परीक्षा में इन चारों की ओर से गड़बड़ी की गई थी। जांच में पुष्टि होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर इन सभी को परिषदीय परीक्षा से डिबार किए जाने की संस्तुति की गई है।

वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed