फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sidhari overbridge sinks into darkness as soon as evening approaches

Azamgarh News: सांझ होते ही अंधेरे में डूब जाता है सिधारी ओवरब्रिज

Fri, 29 Sep 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sidhari overbridge sinks into darkness as soon as evening approaches
आजमगढ़। नगर के सिधारी हाल्ट पर बना ओवरब्रिज शाम होते ही अंधेरे की आगोश में सिमट जाता है। इस पर लगाई गईं लाइटें नहीं जलने से रात में आवागमन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राय: लोग किसी अनहोनी को लेकर सशंकित रहते हैं। विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर का सिधारी मुहल्ला ट्रेन के आने के दौरान अक्सर जाम की समस्या से जूझता था। सिधारी हाल्ट से लेकर हाइडिल चौराहे तक जाम लग जाता था। जिसे देखते हुए शासन स्तर से यहां ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। सेतु निगम द्वारा इस ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों के आवागमन की सहूलियत को देखते हुए इस पर लाइटें भी लगा दी गईं, ताकि रात के समय इस ओवरब्रिज से आवागमन में यात्रियों को परेशानी न हो। उसने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को इसे हैंडओवर कर दिया। कुछ दिन तक यह लाइटें जलती रहीं लेकिन इसके बाद एक-एक कर सारी लाइटें बंद होती गई, लेकिन जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते इस समय सारी लाइटें पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। इस मार्ग से आवागमन करने वालों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें हमेशा दुर्घटना का भय सताता रहता है। बावजूद इसके इस तरफ विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों में विभागीय अफसरों के प्रति बेहद नाराजगी है।
विज्ञापन

इस बाबत आसपास के लोगों का कहना है कि पहले ओवरब्रिज पर लाइटों की चकाचौंध से हर तरफ जगमग रहता था। आने जाने में भी किसी प्रकार का भय नहीं लगता था लेकिन पिछले दो माह से रात होते ही यह ओवरब्रिज अंधेरे में डूब जा रहा है। जिससे रात के समय आवागमन में अप्रिय घटना को लेकर भय बना रहता है। क्षेत्र के रमेश सिंह, राकेश प्रताप सिंह और शीतला ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दो माह से खराब पड़ीं लाइटों को जनहित में दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता विमल श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है तो इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed