{"_id":"64f37ff0ae0c22545f054507","slug":"sic-made-four-appointments-two-days-before-retirement-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-3731-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले एसआईसी ने की चार नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले एसआईसी ने की चार नियुक्तियां
विज्ञापन
मंडलीय चिकित्सालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें होती रहती हैं। इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है। शुक्रवार को अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुई डा. रीता दुबे ने सेवानिवृत्ति से दो दिन पूर्व चार कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
लगभग तीन माह पूर्व मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के रूप में डा. रीता दुबे ने पदभार ग्रहण किया गया था। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वह किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में रही हैं। कभी ब्लड बैंक में बिना अनुमति सामान की खरीद करने का तो कभी किसी बात को लेकर। शुक्रवार को वह अपने पद से सेवानिवृत्त हो गई। जाते-जाते उन्होंने अस्पताल में चार कर्मचारियों की तैनाती कर दी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस पद को अस्पताल में खत्म कर दिया गया था उस पद पर भी उन्होंने तैनाती कर दी। इस दौरान उनके द्वारा एक माली, एक कंप्यूटर आपरेटर, एक सिक्योरिटी गार्ड और एक जनरेटर आपरेटर की तैनाती कर दी। इन चारों पदों में शासन की ओर से माली का पद पहले ही समाप्त कर दिया गया है।
डा. रीता दुबे ने कहा कि यह तैनाती शासन के निर्देश पर हुई है। शासनादेश पर कहा है कि वह जेम इंडिया के हेड के पास है। जैम इंडिया के हेड अनुपम राय ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं मंडलीय अस्पताल के नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एलजे यादव ने ऐसी किसी बात के प्रति अनभिज्ञता जताई।