फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shyam Prabhu's Nishan Yatra immersed in devotion and colors

Azamgarh News: भक्ति और रंगों में डूबी श्याम प्रभु की निशान यात्रा

Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shyam Prabhu's Nishan Yatra immersed in devotion and colors
श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा निकाली गई निशान यात्रा। संवाद
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा जहां से गुजरी लोगों को फागुन का एहसास कराया। भक्त मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। महिलाएं भी पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर श्याम प्रभु की भक्ति से सरोबार होकर झूम रही थीं। वहीं गाड़ी पर सजाई गई खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सभी का मन मोह रही थी। निशान यात्रा से पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्याम प्रभु का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद उनकी झांकी को गाड़ी पर सजाया गया। निशान पूजन के बाद निकली यात्रा सब्जी मंडी चौराहे से पुरानी कोतवाली पहुंची। यहां पर लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने जलपान किया इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। आसिफगंज पहुंचने पर महावीर मिष्ठान भंडार के सामने भी यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। आसिफगंज से मुख्य चौक होते हुए यात्रा मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डेन पहुंची और निशान को यहां सुरक्षित रखा गया। 25 फरवरी को श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के लोग इसे लेकर खाटू श्याम को रवाना होंगे। यात्रा की शुरूआत सीओ सिटी शुभम तोदी और उनकी पत्नी अंजलि तोदी ने निशान यात्रा उठाकर किया। इसके बाद लोग अबीर और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जो भी परिचित मिला बिना रंगे आगे नहीं जा पाया। पुरुषों के साथ ही निशान यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। श्याम प्रभु के गीतों पर पूरे रास्ते श्रद्धालु नाचते झूमते मंजिल की ओर से बढ़ते रहे। गाड़ी पर सजी झांकी को देख हर आने जाने वाले निहाल हो रहे थे। श्याम प्रभु के सामने माथा टेककर ही लोग आगे बढ़े। इस मौके पर भोला जालान, गौरव अग्रवाल, अशोक रूंगटा, अशोक शर्मा, विनय रूंगटा, पारूल रूंगटा, परितोष रूंगटा, अमित अग्रवााल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, दीपक खंडेलिया, शोभित अडूकिया, दीपक अडूकिया, अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा निकाली गई निशान यात्रा। संवाद

श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा निकाली गई निशान यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed