फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notices to 12 sweepers, were absent from duty

12 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस, ड्यूटी से थे अनुपस्थित

Sat, 22 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices to 12 sweepers, were absent from duty
आजमगढ़। डीपीआरओ ने कार्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले 12 सफाई कर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एक सप्ताह के अंदर उनसे जवाब मांगा है। सफाईकर्मी डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित भी पाए गए थे। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकास खंड ठेकमा के बरसवा गांव का निरीक्षण किया। जहां पर सफाईकर्मी विक्रांत गौतम, अहिरौली कृतमलपुर में अमरजीत अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मैनपुर में आशा देवी, अहिरौली कृतमलपुर में शिवआसरे चौहान, शंकरपुर में उर्मिला देवी अनुपस्थित मिलीं। डीपीआरओ ने पल्हनी ब्लाक के ग्राम पंचायत कटघर जमूर के राजस्व गांव बरही में निरीक्षण किया। जिसमें सफाई कर्मी प्रेमा यादव, सुरेंद्र नाथ यादव, महराजगंज विकास खंड के गोपालपुर गांव में दानिश अहमद भी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार मुहम्मदपुर विकास खंड के रोवां विशुनपुर गांव में कुमार अनीता, अनवरी निशा, मुहम्मदपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अबू शहीदपुर में विजय विश्वकर्मा व असीलपुर में पुष्पा देवी अनुपस्थित मिलीं। डीपीआरओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर आवश्यक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed