{"_id":"5d5ed2858ebc3e6c7664a8bf","slug":"show-cause-notice-to-five-branch-managers-of-bank-azamgarh-news-vns47960229","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्रांच मैनेजरों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्रांच मैनेजरों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स सेंसिटाइजेशन कार्यशाला हुई। अध्यक्षता करते हुए डीएम एनपी सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका लाभ उठाएं। बैठक से अनुपस्थित मिले पांच ब्रांच मैनेजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देेश दिया।
डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्र में गरीब महिलाओं की सशक्त, सक्षम, स्व प्रबंधित संस्थाओं का गठन कर उनकी सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तित्व विकास के साथ आजीविका संवर्धन करते हुए गरीबी को कम करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में सिर्फ महिलाओं को ही सदस्य बनाया जाता है। समूह का प्रत्येक सदस्य अपने व्यक्तिगत कार्य या अन्य किसी कार्य के लिए ऋण ले सकता है। समूह का बैंक से लिंकेज भी कराया जाता है। उसके छह माह बाद समूह का माइक्रो प्लान तैयार कर सीआईएफ (कम्यूनिटी इंवेस्टमेंट फंड) उपलब्ध कराया जाता है। डीएम ने संबंधित बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन बैंकों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह के सीसीएल और खाता अभी तक नहीं खुले हैं, वे प्राथमिकता के आधार पर समूहों का सीसीएल तथा खाता खोलना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में इंटेंसिव ब्लाक लालगंज, बिलरियागंज, मेंहनगर, ठेकमा तथा मार्टीनगंज के यूबीआई ब्रांच मैनेजर अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए डीसी मनरेगा को निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीओ आनन्द शुक्ला, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीएम एनआरएलएम गुलाब सरोज, एलडीएम यूबीआई आदि उपस्थित थे।