फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice issued to six EOs

योजनाओं को लगा रहे पलीता, छह ईओ को कारण बताओं नोटिस जारी

Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to six EOs
आजमगढ़। विभिन्न योजनाओं में शासन की ओर धनराशि जारी होने के चार से पाच माह बाद भी कार्य शुरू न होने पर डीएम ने सख्ती अपनायी है। इसमें ईओ माहुल दिनेश चंद्र आर्या, जीयनपुर/अजमतगढ़ अखिलेश चंद्र यादव, निजामाबाद प्रहलाद पांडेय, मेंहनगर विनय कुमार मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लापरवाही और कार्य में रूचि न लेने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद भी नगर निकायों में शासन की योजना का क्रियान्यवय सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए छह नगर पंचायतों के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर पंचायत माहुल में कान्हा गोशाला के लिए धनराशि मिलने के आठ माह बाद भी निर्माण के लिए भू मि तक तलाश नहीं कर पाए हैं। पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भी शासन से गत वर्ष डेढ़ करोड़ की धनराशि मिली थी। इसमें अभी तक क्या कार्य हुआ है इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसबीएम शहरी के तहत 18.88 लाख मिलने के बाद भी एक भी शौचालय और यूरीनल का निर्माण पूर्ण नहीं है। डंपिंग ग्राउंड के लिए अभी तक भूमि नहीं खोजी जा सकी है। ताकि एआरएफ का निर्माण कराया जा सके। कर वसूली में माह के लक्ष्य 1.58 लाख में .08 लाख की वसूली हुई है। इस पर डीएम ने घोर नाराजगी जताई है। नगर पंचायत जीयनपुर में शौचालय और यूरीनल के साथ ही डंपिंग ग्राउंड की स्थित यही है। 3.09 लाख के सापेक्ष .89 लाख की वसूली की गई है। नगर पंचायत अजमगढ़ में बी शौचालय और यूरीनल की स्थिति यही है। डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने के बाद भी एमआरएफ की स्थापना में रुचि नहीं ली जा रही है। निजामाबाद में शौचालय और यूरीनल अधूरे होने के साथ ही वसूली कम है। यही स्थिति मेंहनगर की भी है। डीएम एनपी सिंह की ओ से सभी ईओ को संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed