फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot the young man in azamgarh dispute of not giving pass

आजमगढ़ः कार को पास न देने पर हुआ विवाद, घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

Tue, 29 Oct 2019 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shot the young man in azamgarh dispute of not giving pass
shoot - फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में झगड़ा पाकड़पुर गांव निवासी एक युवक को सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने जांघ में लगी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक और बदमाशों के बीच वाहन पास न देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


घायल युवक 38 वर्षीय अरुण श्रीवास्तव उर्फ कक्कू पुत्र योगेंद्र अहरौला के झगड़ा पाकड़पुर गांव का निवासी है। वह पिकअप चलाता है। सोमवार की रात वह अपनी पिकअप लेकर कहीं जा रहा था। खजुरी गांव में रामलीला चल रही थी। जिसकी वजह से सड़क पर भीड़ थी। ऐसे में अरुण पीछे आ रहे कार सवारों को पास नहीं दे सका।
विज्ञापन


इस बात को लेकर अरुण और कार सवारों के बीच कहासुनी हुई थी और उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। जैसे ही अरुण अपनी गाड़ी लेकर घर पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और बातचीत करने के लिए अरुण को घर से बाहर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए। दाहिने जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed