फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Short circuit fire in five shops

शार्ट सर्किट से पांच दूकानों में लगी आग

Thu, 07 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 07 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in five shops
विभिन्न थाना क्ष्ाेत्रों में शार्टसर्किट से आग लगने से जहां पांच दूकानों में नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मड़ई की आग बुझाने के चक्कर में एक महिला  झुलस गई। जिसे अस्पताल में भ्ार्ती किया गया।
विज्ञापन

अंबारी ः दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में मंगलवार की रात शार्टसर्किट से लगी आग के चलते चार दुकानों में रखे गए 1.68 लाख रुपये नगद और दो लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों में दीदारगंज थाने के गुआई गांव निवासी प्रताप मौर्य की जनरल स्टोर की दूकान, पल्थी बाजार निवासी नागे सोनकर की अंडा, इसी थाने के पुष्पनगर गांव निवासी अनिल सिंह की देशी शराब की दूकान और निजामाबाद कस्बा निवासी जयप्रकाश हलवाई की मिठाई की दूकान शामिल है। यह सभी लोग पल्थी बाजार में गुमटी रखकर दूकान खोले हुए थे। रात करीब पौने दो बजे शार्टसर्किट से देशी शराब की दूकान में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धुआं देख लोगों ने अग्निशमन दल को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद भी फायर की गाड़ी नहीं पहुंची। तो ग्रामीण आग बुझाने का  प्रयास करने लगे। पर कामयाब नहीं हुए।  प्रताप मौर्य ने बताया कि दुकान में 1.50 लाख रुपये रखे और डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान, अनिल सिंह के शराब की दुकान में 18 हजार नगद और पांच पेटी देशी शराब, जयप्रकाश की दुकान में दो हजार रुपये नगदी सहित 20 हजार रुपये मूल्य के सामान और अंडे की दुकान से करीब तीन हजार रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए।


लाटघाट ः रौनापार थाना क्षेत्र के बनावे गांव निवासी एक व्यक्ति रिहाईशी मड़ई में बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से पांच मड़ईयां और भीतर रखे गए हजारो रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने के चक्कर में महिला झुलस गई। पीड़ित राजकुमार पुुत्र इंद्रदेवकी मड़ई में दोपहर अबुझहाल में आग लग गई। जब तक लोग आग की इस घटना पर काबू पाते कि पांच मड़ईयां और भीतर रखे गए हजारो रुपये मूल्य के सामान जल गए। आग बुझाने के चक्कर में राजकुमार की पत्नी सोना देवी (38) झुलस गई। उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।


कप्तानगंज ः क्षेत्र के नथ्थनपट्टी में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से चाय और पान की गुमटी में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हो गया। नथ्थनपट्टी गांव निवासी गुलाब गुप्ता की बाजार में चाय की गुमटी है। प्रतिदिन की भांति रात को गुलाब गुमटी बंद कर घर चला गया। देर रात अज्ञात कारणों से गुमटी में आग लग जाने से15 हजार का नुकसान हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed