{"_id":"f012be92a32af5b612fc6e0d337c39bd","slug":"shops-laid-off-merchants-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक में व्यापारियों ने बंद रखीं दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक में व्यापारियों ने बंद रखीं दूकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरेंद्र यादव के निधन से पवई और अंबारी के साथ क्षेत्र की फूलपुर, अंबारी और भेड़िया, हुब्बीगंज, पल्थी, पलियामाफी, गददोपुर बाजार में सन्नाटा दिखा। लोगों ने शोक में दूकानों को बंद रखा।
बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख फूलपुर विरेंद्र यादव की जुडिशियल कस्टडी में मौत होने की सूचना मिलते ही दूकानदार अपनी दूकानों को बंद कर सरांवा गांव स्थित उनके घर पहुंचे। बुधवार की देर रात पौने 10 बजे पूर्व प्रमुख का शव गांव पहुंचते ही सरांवा गांव में कोहराम मच गया।
बेटे का शव देख पिता लल्लन प्रसाद यादव, माता श्यामप्यारी देवी, पत्नी अर्चना यादव, चाचा पूर्व सांसद रामाकांत यादव एवं पूर्व सांसद उमाकांत यादव, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, पुत्र टाइगर, ओम पुत्री रीनू सहित परिवार एव रिश्तेदार रोने लगे। गुरुवार की सुबह क्षेत्र के लोगों ने पूर्व प्रमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के लिए शव को दुर्वासा धाम पर ले जाया गया।
विज्ञापन
बाप के कंधे पर उठी दोनों बेटों की अर्थी : अंबारी। गुरुवार को पूर्व प्रमुख की अर्थी को कंधा देने के लिए पहुंचे पिता फफक कर रो पड़े। बोले कितना अभागा हूं कि दोनों बेटे की अर्थी को कंधा हमें देना पड़ा। बताते चले वर्ष 2013 में मथुरा से वापस लौटने के दौरान ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर जनमाष्टमी के दिन छोटे बेटे अरविंद यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
लल्लन प्रसाद यादव अभी छोटे बेटे के की मौत को भूल नहीं पाए थे कि बुधवार की शाम उनके बड़े पुत्र की मौत हो गई। बताते चले विरेंद्र के तीन संतानों में सबसे बड़ा टाइगर 14, ओम 6 और रीनू 12 हैं, सभी के सिर से पिता साया उठ गया।
विभिन्न संस्थानों में शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि: मेजवां/बूढनपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत पर गुरुवार को फूलपुर बाजार स्थित हिंदुस्तान कांवेट स्कूल में शोक सभा कर स्कूल बंदकर दिया गया। फूलपुर तहसील अधिवक्ता संघ ने शोकसभा की। न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मौके पर संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव, पूर्व अध्यक्ष रामनरायन यादव, यतींद्र नाथ सिंह, इश्तियाक अहमद, इंदूशेखर पाठक मौजूद थे। बूढ़नपुर कस्बा स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भतीजे विरेंद्र यादव के निधन पर भाजपाजनों ने दुख व्यक्त किया।
इस मौके पर रमाकांत मिश्र, विजय प्रकाश सिंह, जयनाथ सिंह, कमला सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेंद्र मिश्रा, मनीष तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।