फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops in the collectorate area will remain closed from 11 am to 4 pm

सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेंगी कलेक्ट्रेट क्षेत्र की दुकानें

Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Shops in the collectorate area will remain closed from 11 am to 4 pm
आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बैरिकेटिंग का न? - फोटो : AZAMGARH
उप्र राज्य विधान परिषद चुनाव के तहत नामांकन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। नामांकन स्थल का बृहस्पतिवार को डीएम अमृत त्रिपाठी द्वारा मातहतों संग निरीक्षण किया गया। उन्होंने नामांकन के दौरान 11 बजे से शाम चार बजे तक कलेक्ट्रेट क्षेत्र की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दवा की दुकान व हास्पिटल बैरिकेटिंग परिधि के अंदर खुले रहेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं के वाहनों की पार्किंग के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रोड के दोनों तरफ लंबी बैरिकेडिंग कराना है। मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशी को आने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बैरिकेडिंग का मेन प्वाइंट 10 फीट ऊंचा एवं जाली लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग को और मजबूत करने और कलेक्ट्रेट के पिछले गेट को बंद करने का निर्देश दिया। बताया कि जिस गेट से कर्मचारियों की इंट्री होगी, उसी गेट से अधिवक्ताओं की भी इंट्री होगी। केवल मजिस्ट्रेट, आरओ, नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत किए गए वाहन को ही बैरिकेडिंग के अंदर आने की अनुमति होगी। सभी वाहनों के लिए पास जारी किया जाएगा। डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बैरिकेटिंग प्वाइंट और चौराहों के चारो तरफ सीसी टीवी कैमरा लगवाएं। कोषागार के सामने बने हुए बी-6 प्वाइंट से केवल दो पहिया वाहन की अनुमति होगी एवं चार पहिया वाहन के लिए जिनका पास जारी किया गया होगा, उनको आने की अनुमति होगी, हर प्वाइंट पर पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से शत प्रतिशत कोविड और निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का अनुपालन करने की अपील किया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
विधान परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। जिसके अनुसार पंचदेव पेट्रोल पंप से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले लोग अपने वाहन जजी मैदान में पार्क कर पैदल कलेक्ट्रेट तक जाएंगे। रैदोपुर तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अपनी सुविधानुसार जजी मैदान या डीएवी कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क कर पैदल जाएंगे। अग्रसेन चौराहा से सिविल लाइन या पुलिस ऑफिस की तरफ जाने वाले वाहन भी अपने सुविधानुसार जजी मैदान या डीएवी ग्राउंड में पार्क कर पैदल जाएंगे। गांधी तिराहे से पुलिस ऑफिस होते हुए कलेक्ट्रेट या तहसील सदर जाने वाले वाहन की डीएवी कॉलेज में पार्किंग होगी। नामांकन स्थल तहसील सदर व कलेक्ट्रेट को दृष्टिगत रखते हुए चार फरवरी से नामांकन समाप्ति तक गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट तक कोई वाहन नहीं जाएंगे। अग्रसेन चौराहे से पुलिस ऑफिस या सिविल लाइन की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। पंचदेव तिराहे से कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व अधिवक्ता गण जिनका पास या पहचान पत्र रहेगा उनका वाहन अग्रसेन चौराहा से होते हुए कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने से कलेक्ट्रेट के नीचे बने पार्किंग में पार्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed