फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeepers protested against CHC's standard boundary wall

Azamgarh News: सीएचसी की मानक विहीन चहारदीवारी का दुकानदारों ने किया विरोध

Wed, 15 Nov 2023 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested against CHC's standard boundary wall
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी सब्जी मंडी के तरफ कई जगह से टूट गई है। इसका नवनिर्माण कराया जा रहा है। निर्माण को मानक विहीन होता देख दुकानदारों द्वारा इसका विरोध जताया। दुकानदारों का कहना है कि चहारदीवारी निर्माण में घटिया किस्म के मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। इसके निर्माण में सिर्फ सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। पूछने पर काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर ने छह-एक का मसाला प्रयोग होने की बात कही है। अभी तक लगभग 35 से 40 मीटर चहारदीवारी का निर्माण ऐसे ही मानक विहीन तरीके से कराया गया है। दुकानदार मुन्नू यादव, देवी पांडेय का कहना है कि मानक विहीन निर्माण के चलते चहारदीवारी फिर टूट जाएगी। मानक युक्त निर्माण के लिए बजट जारी किया जाता है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित इंजीनियर को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed