फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeepers and soldiers clashed over the matter of asking for higher prices

अधिक दाम मांगने की बात पर भिड़े दुकानदार व फौजी

Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and soldiers clashed over the matter of asking for higher prices
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव क्षेत्र का रहने वाला एक फौजी इन दिनो छुट्टी पर आया हुआ है। बुधवार की शाम वह बीयर लेने के लिए एक दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार ने उससे निर्धारित मुल्य से अधिक पैसे मांग लिए। इसी बात को लेकर फौजी व दुकानदार में बहस हो गई। मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा जहां पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
विज्ञापन

सठियांव गांव निवासी एक व्यक्ति फौज में है और बाराबंकी में उसकी तैनाती है। छुट्टी पर वह घर आया हुआ है। बुधवार की शाम वह बीयर लेने एक दुकान पर पहुंच गया। जहां दुकानदार ने निर्धारित मुल्य से 20 रुपये अधिक की डिमांड कर दिया। इसी बात को लेकर दुकानदार व फौजी में विवाद हो गया। कहासुनी होने पर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हाथापाई की भी नौबत आ गई तो दुकानदार ने चौकी प्रभारी को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो फौजी को पीटने लगी। इस बात की सूचना जब फौजी के अन्य सहयोगियों जो छुट्टी पर आए हुए है को लगी तो वे भी चौकी पहुंच गए। यहां घंटो पंचायत चली औरबाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार प्रजापति का कहना है कि शराब की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed