आजमगढ़। सनबीम स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यालयों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवन्या सिंह ने स्वर्ण, श्रेया सिंह ने रजत पद प्राप्त किया।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव तथा रंगकर्मी सुनील विश्वकर्मा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट का संचालन स्पोर्ट्स सेक्रेटरी राकेश सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ। प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव तथा स्टेट मैनेजर बंश गोपाल यादव ने किया। अंत में आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय ने खेल संस्कृति, टीम भावना और अनुशासन को और सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। संवाद