फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivalaya decorated on Shivratri, devotees will gather today

शिवरात्रि को लेकर सज गए शिवालय, आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya decorated on Shivratri, devotees will gather today
शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्री की तैयारी करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महाशिवरात्रि के लिए शिवालय सज-धजकर तैयार हैं। विद्युत झालरों और फूलों से सजाया संवारा गया है। वहीं प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बृहस्पतिवार को भोर से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

नगर के भवरनाथ मंदिर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया गया है। शाम को बैरिकेडिंग करा दी गई। मंदिर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर की सफाई का कार्य भक्त मंडली द्वारा पूरा कर लिया गया है। मंदिर परिसर में ही भक्ति गीतों के लिए अलग से टेंट लगाया गया है। जिसमें गायब कलाकारों द्वारा अपने गीतों के जरिए लोगों को भक्ति के सागर में गोते लगवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई है। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। वहीं नगर के बड़ादेव स्थित भगवान शिव के मूर्ति की सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाबा का फूलों से भव्य शृंगार किया गया है।
विज्ञापन

आवक में भी तैयारियां पूरी
रानी की सराय। अवंतिकापुरी आवंक धाम, शंकर तिराहा, रानी पोखरा, सैय्यदवारा आदि क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के मद्देनजर सफाई और मंदिरों को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया है। अवंतिकापुरी में हजारों की संख्या में भक्त भोले बाबा केे दर्शन-पूजन को आते हैं। आवंक धाम पर मेला भी लगता है। मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रानी सराय थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस सतर्क है। हर जगह पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था है ताकि भीड़ न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा पातालनाथ की हुई सजावट
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के रामगढ़ ब्रह्मौली स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पर शिवरात्रि को मेला लगता है। दूरदराज से भक्त यहां पर जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती हैं और लोगों में मान्यता है कि जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं वह पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि को देखते हुए मंदिर में सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। रंगरोगन का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed