फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shiva devotees thronged the pagodas and performed Jal Abhishek

Azamgarh News: शिवालयों में उमडे शिवभक्त किया जलाभिषेक

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees thronged the pagodas and performed Jal Abhishek
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव से शिव मंदिर गूंजते रहे। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाबा भंवरनाथ मंदिर का पट रात दो बजे ही खोल दिया गया था। भीड़ अधिक होने से उन्हें भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर हरहर महादेव की जयकारे से गूंजते रहे।
विज्ञापन

बाबा भंवरनाथ के पुजारी जयप्रकाश दुबे ने बताया करीब एक लाख लोगों ने बाबा भंवरनाथ का दर्शन किया। श्रावण का अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दत्तात्रेय धाम, चंद्रमा ऋषि, दुर्वासा धाम व अवंतिकापुरी धाम समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चहुओर बमभोले का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed