फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shiv Ram Babu Rai death anniversary remembered

पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबू शिवराम राय

Thu, 11 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shiv Ram Babu Rai death anniversary remembered
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सांसद, विधायक और जिलापंचायत अध्यक्ष रह चुके बाबू शिवराम राय 22वीं पुण्यतिथि गुरुवार को नेहरू हाल परिसर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबू शिवराम राय सेवा संस्थान द्वारा एक दर्जन विभूतियों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री डा. लालती देवी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश को सुरक्षित रखना होगा। बा बू शिवराम राय के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि मानवता के इतिहास में इस तरह के लोग कभी-कभी पैदा होते हैं।
विज्ञापन


इनके पुण्य कार्यों की ही देन है कि समाज न केवल उन्हें याद कर रहा है बल्कि इनके परिवार के लोभ भी सिविल जज जैसे पदों पर पहुंच चुके हैं। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह और बलिहारी बाबू ने कहा कि वास्तविक धर्म निरपेक्षता और समाजवादी सिद्घांतों के अधार पर ही इस देश का कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर जनता को जगाएं। संस्थान के अध्यक्ष आरपी राय और शिक्षक नेता शैलेश राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि अपने इतिहास के पुरोधाओं के संकल्प को समाज में लाकर उसे फिर से जगाया जाए। लेकिन आज समाज गलत रास्ते पर जाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बताए हुए सिद्घांतों से अपने को अलग कर रहा है।


इस मौके पर डा. त्रिवेणी दत्त द्विवेदी, अशोक, रामदवर, शेषनाथ मिश्र, बच्चा बाबू, मुन्नू यादव, रामगनेश, पन्ना लाल यादव, मनोज राय, संजय राय आदि थे। अध्यक्षता लालसा और संचालन शैलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed