{"_id":"52abb6eed20a7a5637768a696c83fc15","slug":"shibli-and-dav-college-will-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली और डीएवी कॉलेज में आज होगा मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली और डीएवी कॉलेज में आज होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के दो महाविद्यालयों शिब्ली और डीएवी महाविद्यालय में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान का कार्य शिब्ली महाविद्यालय में सुबह साढ़े आठ तो डीएवी में साढ़े नौ बजे से होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों महाविद्यालयों में पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई है।
शिब्ली महाविद्यालय में मतदान के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं। इनमें बूथ नंबर एक पर विधि संकाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 419 छात्र मतदान करेंगे। बूथ नंबर दो पर बीए प्रथम वर्ष के 649, बूथ नंबर तीन पर एमए, एमएससी और एमकाम के सभी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ बीएड और रिसर्च स्कालर मतदान में भाग लेंगे।
इनकी संख्या 591 हैं। बूथ नंबर चार पर बीकाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के कुल 978, बूथ नंबर पांच पर बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के 739, बूूथ नंबर छह पर बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के 852 छात्र मतदान करेंगे। बूथ नंबर सात पर बीए और बीकाम के प्रथम वर्ष की समस्त 822, बूथ नंबर आठ पर बीए और बीकाम द्वितीय वर्ष की 757, बूथ नंबर नौ पर बीए, बीकाम तृतीय वर्ष की और बीएड रिसर्च स्कालर की समस्त 934 छात्राएं मतदान में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
बूथ नंबर 10 पर एमए, एमएससी, एमकाम की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं के साथ ही विधि संकाय की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 1068 छात्राएं भाग लेंगी। बूथ नंबर 11 पर बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 1276 छात्राएं मतदान करेंगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने शनिवार को मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। मतदान का कार्य सुबह साढ़े आठ बजे से डेढ़ बजे तक और ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी।
वहीं, डीएवी महाविद्यालय में भी मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर दो बजे तक चलेगा। शाम तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। शनिवार को चुनाव अधिकारी डा. सौम्यसेन गुप्त द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया गया।