फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shankaracharya toured India and revived Vedic culture: Tarakeshwar

शंकराचार्य ने भारत का भ्रमण कर वैदिक संस्कृति का पुनरुद्धार किया : तारकेश्वर

Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya toured India and revived Vedic culture: Tarakeshwar
आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती मंगलवार को नगर के एलवल स्थित ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के शिविर कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने आदि गुरु शंकराचार्य के चित्र माल्यार्पण किया। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक एवं महान दार्शनिक थे। उन्होंने प्राचीन भारतीय परंपरा के विकास तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बताया कि सनातन धर्म के संरक्षण के लिए शंकराचार्य ने विभिन्न अखाड़ों की स्थापना की तथा शास्त्र और शस्त्र दोनों के माध्यम से धर्म की रक्षा करने वाले नागा साधुओं को दीक्षित कर उन्हें संगठित किया। साथ ही, भारत के चारों कोने में शृंगेरी मठ, गोवर्धन मठ, शारदा मठ एवं ज्योतिर्मठ की स्थापना कर सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ किया। संरक्षक तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि शंकराचार्य ने पूरे भारत का भ्रमण कर वैदिक संस्कृति का पुनरुद्धार किया और देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, गिरीश चतुर्वेदी, आनंद उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गिरिजा सुवन पांडेय, राधे श्याम मिश्र, रामाश्रय उपाध्याय, रामकवल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed