फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shameful act Compounder misdeed with woman patient admitted to nursing home in Azamgarh police detained accused

शर्मनाकः आजमगढ़ में नर्सिंग होम में भर्ती महिला से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया आरोपी

Fri, 10 Sep 2021 10:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती महिला के साथ बीती रात कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। 

विज्ञापन
Shameful act Compounder misdeed with woman patient admitted to nursing home in Azamgarh police detained accused
आजमगढ़ः नर्सिंग होम के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला के साथ कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी कंपाउडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अस्पतालों में भर्ती महिलाएं भी अब सुरक्षित नहीं है। दरिंदों की नजर बीमारी से ग्रसित होकर भर्ती महिलाओं पर भी है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ जिले में सामने आया है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती महिला के साथ बीती रात कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला बीते कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन


पति ने उसे जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर लाकर बीते छह सितंबर से ही भर्ती कराया है। पति का आरोप है कि रात में वह अपनी पत्नी को एलॉट कमरे में ही सो रहा था। देर रात नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर जब वह जागा तो कंपाउडर निकल कर बाहर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फिलहाल मामले को बता रही संदिग्ध

पति के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। जबकि पति के आरोप के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।  जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्रकैद

 पांच वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में अदालत ने एक आरोपी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पास्को कोर्ट रवीश कुमार अत्री की अदालत ने सुनाया। 

मुकदमे के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी आरोपी विजय कुमार यादव पुत्र धम्मर उर्फ धर्मराज यादव 11 जुलाई 2020 को दिन में लगभग 12.30 बजे बालिका को बहला-फुसला कर ट्यूवबेल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने घटना के दूसरे दिन स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने विजय यादव के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान विशेष लोग अभियोजक अवधेश कुमार मिश्र ने कुल पांच गवाहों को न्यायालय में पेश किया और तर्को को रखा। अदालत ने उभय पक्षों के तर्को को सुनने के बाद आरोपी विजय को दोषी पाते हुए उक्त सजा का निर्धारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed