फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shakir president , became the General Secretary Shahid Kashif

शाकिर अध्यक्ष, काशिफ शाहिद बने महामंत्री

Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shakir president , became the General Secretary Shahid Kashif
 नगर के शिब्ली महाविद्यालय में रविवार को छात्रसंघ चुनाव में सभी सीटों पर अल्पसंख्यकों ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाकिर तो महामंत्री पद पर काशिफ शाहिद ने कब्जा जमाया। पिछली बार जबरदस्त बवाल को देखते हुए इस पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी अंत तक सतर्क रहे।
विज्ञापन


शिब्ली महाविद्यालय में सुबह 8.30 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटरों की लंबी कतारें लग गईं। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया बूथों पर छात्र छात्राओं की भीड़ जुटती गई। दोपहर 1.30 बजे वोट पड़े। मतदान का प्रतिशत 47 प्रतिशत रहा। मतदान की समाप्ति के बाद अपराह्न 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पर मोहम्मद शाकिर को 1945 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालजीत यादव को 1049 मत मिले।
विज्ञापन


इस तरह मोहम्मद शाकिर 896 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर काशिफ शाहिद और संगम सोनकर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें काशिफ शाहिद को 1314 और संगम सोनकर को 860 मत हासिल हुए। इस प्रकार काशिफ शाहिद ने 454 मतों से जीत हासिल की। संकाय प्रतिनिधि पदों में कला संकाय प्रतिनिधि पद पर इरफान अहमद और हिफजुर्रहमान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसें इरफान अहमद को 669 और हिफजुर्रहमान को 631 मत प्राप्त हुए। विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर नदीम अहमद और बृजेश राजभर के बीच हुए कड़े मुकाबले में नदीम अहमद ने 11 मतों से जीत हासिल किया। नदीम अहमद को 98 और बृजेश राजभर को 87 मत प्राप्त हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर मोहम्मद याकूब ने मुकेश विश्वकर्मा को 192 मतों से पराजित किया। मोहम्मद याकूब को 758 और मुकेश विश्वकर्मा को 566 मत प्राप्त हुए।


वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर मोहम्मद शाहिद ने मोहम्मद सलीम को 149 मतों से शिकस्त दी। मोहम्मद शाहिद को 415 और मोहम्मद सलीम को 266 मत प्राप्त हुए। मतदान की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed