फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabby wires of the city will be replaced at a cost of 39 lakhs

39 लाख की लागत से बदले जाएंगे शहर के जर्जर तार

Sat, 09 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shabby wires of the city will be replaced at a cost of 39 lakhs
आजमगढ़। जर्जर विद्युत तारों के चलते शहर के कई इलाकों में तार टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। बाजार मेन चौक, तकिया, बदरका, पुरानी कोतवाली के जर्जर तारों को बदलने की मांग अक्सर उठती रहती है। बिजली विभाग ने अब जर्जर तार, एबीसी केबल बदलने का प्रस्ताव पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा है। इस पर 38.71 लाख खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

चौक से तकिया तक रास्ते में तारों का जाल है। इसमें तमाम तार पुराने और जर्जर हो चुके हैं। आए दिन टूटते रहते हैं तो कभी स्पार्किंग से फ्यूज उड़ जाता है। मरम्मत करने में काफी समय लग जाता है। बिजली गुल रहने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने पर उन्हें जेनरेटर पर खर्च करना पड़ता था। इस समस्या पर चौक से लेकर पुरानी कोतवाली और तकिया तक के व्यापारी कई बार आवाज बुलंद कर चुके हैं। पिछले दिनों उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया तो जिलाधिकारी ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को समस्या के समाधान का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी राजेश कुमार के पत्र के साथ इस बार एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को जर्जर तारों को बदलने के साथ और एबीसी केबल लगाने का 38.71 लाख का प्रस्ताव बेजा गया है। बिजली विभाग ने पहले भी जर्जर तारों को बदलने का प्रस्ताव एमडी को भेजा गया था, लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ। उम्मीद की जा रही है कि जिलाधिकारी के साथ भेजे गए नए प्रस्ताव पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

0000000000000000
व्यापारियों की समस्या को देखते हुए तारों को बदलने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के पत्र के साथ भेजा गया है। इसमें मुख्य रूप से चौक से तकिया और पुरानी सब्जी मंडी और बदरका तक के तार बदले जाने हैं। इसमें कुछ इलाकों में एबीसी लगाने की योजना भी शामिल है। धनराशि मंजूर होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -अरविंद कुमार सिंह, विद्युत वितरण खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed