फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabana brings the colors of Sawan to Kaifi's village.

Azamgarh News: कैफी के गांव में शबाना ने सजाया सावन का रंग

Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shabana brings the colors of Sawan to Kaifi's village.
मेजवां में शबाना के साथ गांव की महिलाएं। संवाद
फूलपुर। प्रख्यात शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में रविवार को फिल्मी सितारों की चमक और सावन के लोक रंग का अनोखा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

अभिनेत्री एवं निर्देशक शबाना आजमी की देखरेख में मुंबई से पहुंची पूरी टीम ने फतेह मंजिल, कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर और उनके पैतृक आवास की शूटिंग की। कैफी आजमी के जीवनकाल में किए गए साहसिक कार्यों और गांव के विकास की कहानी को कैमरे में उतारा गया।
फतेह मंजिल में आयोजित कजरी महोत्सव में ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीत प्रस्तुत किए। गीतों की मधुर धुन पर शबाना आजमी भी सावन की मस्ती में झूम उठीं।
विज्ञापन

हरियाली, लोकगीतों और भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा ने शूटिंग को खास बना दिया। कजरी कार्यक्रम के दृश्य भी कैमरे में कैद किए गए। मिजवां सोसायटी के उप प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि शूटिंग में मुख्य भूमिका शबाना आजमी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की कहानी और उनके साक्षात्कार भी शूट किए गए। कैफी आजमी द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों से लेकर सिलाई और चिकनकारी के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को भी फिल्म में दिखाया जाएगा। इन दृश्यों को आगामी दिनों मुंबई में होने वाले फैशन शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed