फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabana Azmi will be honored in France

Azamgarh News: फ्रांस में सम्मानित होंगी शबाना आजमी

Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi will be honored in France
मेजवां। आजमगढ़ जिले की फूलपुर तहसील के अंतर्गत मेजवा गांव की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी 46 वें फेस्टिवल डेज 3 कॉन्टिनेंट्स में शामिल होने के लिए शनिवार को देर शाम फ़्रांस रवाना हो गई है। जहां इस साल शबाना आजमी हिंदी सीना में उनके 50 साल के करियर के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उनकी शानदार सफलता को सराहा जाएगा।
विज्ञापन


फ्रांस में आयोजित रेट्रोस्पेक्टिव में शबाना आजमी की कुछ बेहतरीन फिल्मों जैसे अंकुर, मंडी, मासूम और अर्थ को चुना गया है, जो उनके शानदार अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा को श्रद्धांजलि होगी। शबाना आजमी की फिल्मों को फ्रांस में दर्शकों से बड़ी सराहना मिली है, जहाँ उन्हें पहले सेंटर पॉम्पिडो और सिने मैथेक जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही नैनटेस फ़ेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स में भी, जहां उनकी फिल्म गॉडमदर को ओपनिंग नाइट फ़ीचर के रूप में दिखाया गया था। 2024 में शबाना आजमी के करियर के 50 साल पूरे हो रहे हैं, और हाल ही में मुंबई फ़िल्म फ़ेस्टिवल में उन्हें सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। वह एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते हैं और कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया हैं। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed