{"_id":"b1c47bfb3507260e3955b99d101d5639","slug":"sex-racket-busted-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी पुलिस ने मंगलवार को मऊ रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पदार्फाश करते हुए चार युवकों और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, पुलिस ने होटल के मैनेजर और चपरासी को भी गिरफ्तार किया। साथ ही होटल सीज कर दिया। एसओ का कहना है कि होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पूरा मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति का मऊ रोड पर साहिल ताज के नाम से होटल है। सीओ नगर केके सरोज को मंगलवार की दोपहर मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एसओ सिधारी रामनरेश यादव के साथ सीओ ने छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल से चार जोड़ों को गिरफ्तार किया। इनमें रानी की सराय थाने के कोटवा गांव निवासी परशूराम प्रजापति, रानी की सराय कस्बा निवासी अशोक कुमार, सिधारी थाने के धन्नी सराय गांव निवासी संजय यादव और मऊ के मोहम्मदाबाद थाने के भातकोल गांव निवासी मिथिलेश सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने इन जोड़ों के साथ ही होटल के मैनेजर दयाराम यादव और चपरासी राधेरमण पांडेय को भी गिरफ्तार किया। एसओ रामनरेश यादव ने बताया आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। इसके साथ ही होटल को सीज कर दिया गया है। उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।