फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Severed human leg found near old jail complex in Azamgarh

Azamgarh News: पुरानी जेल परिसर के पास मिला कटा हुआ मानव पैर, इलाके में मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Jul 2026 01:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में पुरानी जेल की जमीन पर एक कटा हुआ मानव का पैर मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश की गई। 

विज्ञापन
Severed human leg found near old jail complex in Azamgarh
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल की जमीन पर सोमवार को एक कटा हुआ मानव पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बीच शहर में मानव अंग मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुरानी जेल परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कटे हुए पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कुछ बरामद नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने मानव पैर को कब्जे में लेकर सील कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित डंपिंग यार्ड में नगर पालिका की गाड़ियों से अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट डाला जाता है। आशंका जताई जा रही है कि यह मानव अंग किसी अस्पताल के मेडिकल वेस्ट का हिस्सा हो सकता है, जिसे आवारा कुत्ता डंपिंग यार्ड से खींचकर सड़क किनारे ले आया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग इसे किसी गंभीर आपराधिक घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के अंग अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना ने मेडिकल वेस्ट के निस्तारण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह मेडिकल वेस्ट है, तो मानव अंग खुले डंपिंग स्थल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच आवश्यक है। वहीं यदि मामला किसी अपराध से जुड़ा है, तो इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed