फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven rounds to five couples

पांच जोड़ों ने लिए सात फेरे

Fri, 12 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven rounds to five couples
तरवां विकास खंड के बोंगरिया बाजार स्थित पौहारी बाबा गेट पर आजाद कल्याण सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ पांच जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

गायक मुन्नलाल यादव ने शादी से जुड़े गीतों की प्रस्तुति कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

एक साथ पांच जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला डाली। इसके बाद विद्वान ब्रह्मणों द्वारा शादी की सारी रश्मों को पूरा कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिंदूरदान की रस्म अदा हुई। जोड़ों के अभिभावकों के साथ ही सैकड़ों लोगों ने मंच पर पहुंचकर वर-वधू को आशिर्वाद दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान कुमारी किरन पुत्री विरेंद्र राम का विवाह भीम पुत्र स्व. छांगुर राम, कुमारी सकली पुत्री सुरेश राम का विवाह शंकर कुमार पुत्र छबिले लाल, कुमारी प्रेमकला पुत्री महेंद्र राम का विवाह जितेंद्र कुमार पुत्र रामबलि राम, कुमारी आरती पुत्री देवनाथ राम का विवाह शशि कुमार पुत्र रामकुंवर राम और कुमारी उर्मिला पुत्री हंसराज का विवाह सोनू पुत्र नंदलाल के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई के समय आयोजन समिति द्वारा सभी को उपहार स्वरूप दुल्हे दुल्हन के लिए कलाई घड़ी, नाक के लिए सोने की कील, एक-एक जोड़ा पायल,  मीना, चंादी की अंगूठी, बेड, बक्शा, बर्तन, रजाई-गद्दा, पंखा, प्रेस, सिंगारदान, साड़ी और पांच किग्रा मिठाई दी गई। समिति के संयुक्त मंत्री संजय कुमार यादव ने बताया कि संस्था द्वारा 14 वर्षो से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।


संस्था के सचिव बृजभूषण रजक ने कहा कि अगर सभी वर्ग के लोग आगे बढ़कर सामूहिक विवाह में अपने लड़के लड़कियों की शादी दहेज रहित करना शुरू कर दें तो दहेज का कोढ़ समाज से खत्म हो जाएगा। इंदल मौर्य, मंजू सरोज प्रबन्धक सरोज सेन्टल एकेडमी गोरखपुर, संतोष चौहान, कमल स्वरूप श्रीवास्तव, रामनरायन मैार्य, चन्द्रशेखर, छांगुर यादव, बबलू  सिंह, अनुपम सिंह, राम रतन मौर्य, संतोष यादव, अकिंचन चौहान, विद्या चौधरी, राजेश सिंह, रामकुंवर यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विरेंद्र और संचालन बैजनाथ और मुन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed