फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven people died in suspicious condition in azamgarh

आजमगढ़: सात लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, ग्रामीण बोले-जहरीली शराब से हुई मौत, पुलिस ने दिया यह तर्क

Thu, 13 May 2021 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 02:34 PM IST
सार

इससे पहले आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अंबेडकर जिले में भी कई लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
Seven people died in suspicious condition in azamgarh
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला-इमादपुर गांव में सात लोगों की संदिग्ध मौत से लोगों को हिला सा दिया है। सात में से पांच लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है तो वहीं दो लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए हैं। 15 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला में बुधवार को दो लोग लोचन(45) पुत्र खदेरू व फेकू(50) पुत्र रिवई और इमादपुर में तीन लोग(35) संजय पुत्र समारू, केशव(40) पुत्र सुरेंद्र व जोगेंद्र(30) पुत्र रामदवर की मौत हुई। इन सभी की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह अरनौला में दो और लोगों की मौत हो गई। ये दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के हवेली गांव के निवासी थे और अरनौला गांव स्थित एक खेत में डेरा डाल कर रह रहे थे। इन दोनों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिजनों को बुला कर पूछताछ की है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित थे और संभवतः इसी के चलते मौत हुई है। वैसे ग्रामीणों के आरोप पर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले हुई थी 22 लोगों की मौत
पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर समेत आसपास के गांव में जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर में छह ने दम तोड़ दिया है। आरोप है कि इसके बाद भी जनपद पुलिस व प्रशासनिक अमला जिले में अवैध शराब कारोबार के होने से इनकार कर रहा है। साथ ही अब तक हुई 22 मौतों को भी नकारने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed