{"_id":"6a4bf9210b214264ec03c946","slug":"settle-the-dispute-immediately-after-measurement-by-taking-possession-if-the-opponent-uproots-the-stake-file-an-fir-dm-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-153105-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के बाद तुरंत कब्जा दिलाकर खत्म कराएं विवाद, विपक्षी खूंटा उखाड़े तो दर्ज करें प्राथमिकी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के बाद तुरंत कब्जा दिलाकर खत्म कराएं विवाद, विपक्षी खूंटा उखाड़े तो दर्ज करें प्राथमिकी : डीएम
विज्ञापन
बूढ़नपुर तहसील में अधिकारियों की समस्या सुनते डीएम और एसपी। संवाद
आजमगढ़। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन जनपद की सातों तहसीलों हुआ। कुल 603 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। इनमें से मात्र 22 मामलों का ही निस्तारण हो सका। बूढ़नपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम रविंद्र कुमार एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की। डीएम ने राजस्व विवाद के मामले में कहा कि पैमाइश के तुरंत कब्जा दिलाएं, यदि विपक्षी खूंटा उखाड़े तो प्राथमिकी दर्ज कराएं। बरसात के मौसम को देखते हुए डीएम ने नगर पंचायत क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा कूड़ा-कचरा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अतिक्रमण के कारण नालियां बंद हैं, वहां तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा, डीडीओ संजय सिंह, पीडी सच्चिदानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील शिकायतें निस्तारण
बूढ़नपुर 140 08
सगड़ी 124 00
मार्टीनगंज 65 05
फूलपुर 57 01
लालगंज 56 04
निजामाबाद 55 02
मेंहनगर 24 01
सदर 82 01
विज्ञापन
तहसील शिकायतें निस्तारण
बूढ़नपुर 140 08
सगड़ी 124 00
मार्टीनगंज 65 05
फूलपुर 57 01
लालगंज 56 04
निजामाबाद 55 02
मेंहनगर 24 01
सदर 82 01