{"_id":"5b09a9a94f1c1b8c6e8b4cb6","slug":"sense-of-getting-a-corpse-of-former-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के पूर्व सीओ की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के पूर्व सीओ की लाश मिलने से सनसनी
Azamgrah
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार में स्थित एक मड़ई के भीतर रखी लकड़ी के चौकी पर सेना के पूर्व सीओ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह लाश देख बाजार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसका पूरा शरीर काला पडने से चर्चाओं का बाजार गरमा गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहां गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र अवधनाथ सिंह सेना में सीओ के पद पर तैनात थे। घरेलू कारणों से वर्ष 2012 में इस्तीफा देकर घर चले आए थे। तभी से जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे।
तीन भाई और एक बहन में छोटे शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2011 में संगीता सिंह नामक एक लड़की से प्रेम हुआ और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार के लोग शैलेंद्र के इस शादी से खुश नहीं थे। जिसकी वजह से शैलेंद्र ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पत्नी के साथ चक्रपानपुर बाजार में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
इनके परिवार में पत्नी और एक पांच वर्ष का बेटा था। शैलेंद्र को शराब पीने की गलत लत थी। शुक्रवार को वह घर से निकले इसके बाद वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह उनकी लाश बाजार के एक मिठाई की दुकान के मड़ई में रखी लकड़ी के चौकी पर पड़ी हुई थी। लाश बिलकुल काली पड़ गई थी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।