फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Senior Jail Superintendent Headquarters of Azamgarh Attached

आजमगढ़ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुख्यालय अटैच, अजीत हत्याकांड के बाद कार्रवाई

Tue, 09 Feb 2021 10:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Senior Jail Superintendent Headquarters of Azamgarh Attached
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

अजीत हत्याकांड की साजिश आजमगढ़ में होने की बात सामने के बाद आखिरकार आजमगढ़ वरिष्ठ जेल अधीक्षक पर गाज गिर गई। इसकी संभावना 20 दिन पहले एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी के जेल के औचक निरीक्षण करने के बाद ही जताई जाने लगी थी। डीएम ने निरीक्षण की गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा को महानिदेशक कारागार के कार्यालय से अटैच कर दिया गया। फतेहपुर कारागार से विनोद सिंह को वरिष्ठ जेल अधीक्षक के पद पर यहां भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


जिला जेल हमेशा चर्चाओं में रहा है। यहां अपराधी जेल में होने के बाद भी अपराध करते रहते हैं। अक्सर जेल से रंगदारी मांगने, धमकाने की सूचना आती रहती है। वर्तमान में प्रदेश के टॉप-10 सूची में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह भी इसी जेल में बंद है। कुछ दिनों पूर्व सगड़ी तहसील में तैनात एक कर्मचारी को जेल से कुंटू ने धमकाया था।
विज्ञापन


वहीं, जहानागंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कुंटू पर धमकाने का आरोप लगाया था। इन दोनों मामलों में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब लखनऊ पुलिस ने अजीत हत्याकांड के तार सीधे तौर पर जिला कारागार से जोड़ दिए। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई थी। इसके बाद शासन की ओर से उन्हें मुख्यालय अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ साल पूर्व जेल से बरामद हुए थे दर्जनभर मोबाइल सेट
आजमगढ़ जिला कारागार प्रशासन पहले से ही संदिग्ध रहा है। लगभग डेढ़ साल पूर्व जिला कारागार में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई थी। पुलिस महकमा काफी मशक्कत के बाद  उपद्रव पर काबू पा सका था। इसके बाद जेल के निरीक्षण में परिसर से दर्जन भर मोबाइल सेट बरामद हुए थे।

स्थानांतरण के बाद भी जमे रहे  
आजमगढ जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्रा का पूर्व में स्थानांतरण हो चुका है। यहां नैनी जेल के अधीक्षक को भेजा गया था, लेकिन न तो नैनी जेल के अधीक्षक यहां आए न ही आरके मिश्रा यहां से गए। अधीक्षक के स्थानांतरण का मामला कागजात से शुरू हुआ और कागजात में ही दब कर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed