{"_id":"600b21e38ebc3e31cb14a080","slug":"selection-of-part-time-honorarium-trainers-from-gem-portal-azamgarh-news-vns5706643149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेम पोर्टल से होगा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेम पोर्टल से होगा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों का चयन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना महामारी के कारण मार्च महीने में स्टेडियम बंद कर दिए गए। जिसके कारण पूर्व में तैनात अंशकालिक मानदेय प्रशिक्ष ों का नवीनीकरण नहीं हो सका। जिसके कारण काफी दिनों से बिना प्रशिक्षकों के ही खिलाड़ी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार खेल विभाग के लिए अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की सेवाए जेम पोर्टल से प्राप्त की जाएंगी। शासन के निर्देशानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की सेवाएं प्राप्त किए जाने के लिए सेवा प्रदाता का चयन किया गया है। जिनके द्वारा विज्ञप्ति का प्रकाशन करा दिया गया है। जो शिक्षक निर्धारित शर्तो जैसे जिनकी न्यूनतम आयु संबंधित वर्ष के एक अप्रैल को 25 वर्ष से अधिक हो। अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, एनआईएस, एलएनआईपी, राज्य स्तर के खिलाड़ी अंशकालिक मानेदय प्रशिक्षक के लिए पात्र होंगे। लेकिन राज्य स्तर के वही खिलाड़ी पात्र होंगें, जो प्रदेशीय सीनियर टीम का तीन बार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप व राष्ट्रीय खेल में प्रतिनिधित्व किया हो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर जूनियर वर्ग के वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने जूनियर वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने दी है।