फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seizure three nursing homes running without registration

बिना पंजीकरण के चल रहे तीन नर्सिंग होम सीज

Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seizure three nursing homes running without registration
जहानागंज। शिकायत के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धनंजय पांडेय ने शनिवार को क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होमों पर छापा मारा। इस दौरान तीन नर्सिंग होम बिना मान्यता के पाए गए। इसको मौके पर ही सीज कर दिया गया। विभाग के इस कार्रवाई से जहानागंज क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालकों में हडकंप मच गया था। सभी संचालक अपना नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए थे। जहाना्गंज क्षेत्र में लंबे समय से बिना पंजीकरण के छोलाछाप डॉक्टरों की देखरेख में नर्सिंग होमों का संचालन किया जा रहा था। इसकी शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई नहीं कर रहा था। शुक्रवार को जिले में पहुंचीं प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धनंजय सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम के संचालक व कर्मचारी नर्सिंग होम व मरीज छोड़कर फरार हो गए। बबूरा बाजार में दो नर्सिंग होम व जहागंज में संजीवनी नर्सिंग होम चार मरीज भर्ती मिले। नर्सिंग होमों की रजिस्ट्रेशन की कोई पत्रावली नहीं मिली। सीएचसी प्रभारी ने आकाश डेन्टल क्लिनिक , प्रज्ञा हेल्थ नर्सिंग होम व संजीवनी नर्सिंग होम को सीज कर दिया। उन्होंने बतया कि राज्य मंत्री के ग्रामीणों ने शिकायत किया था। इसके बाद तीनों नर्सिंग होम को सीज कर नोटिस भेजा गया है। आगे एफआईआर की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed