फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seeing the incomplete work of Mini Secretariat, the District Development Officer got angry.

मिनी सचिवालय का अधूरा कार्य देख भड़के जिला विकास अधिकारी

Thu, 31 Mar 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing the incomplete work of Mini Secretariat, the District Development Officer got angry.
लाटघाट। जिला विकास अधिकारी गुरुवार को विकास खंड हरैया के मिनी सचिवालय की जांच करने पहुंचे। इस दौरान वह मिनी सचिवालय का अधूरा पड़ा भवन को देख भड़क गए। उन्होंने निर्माण में अनियमितता देख संबंधित कर्मचारी से वसूली की भी बात कही।
विज्ञापन

विकास खंड हरैया के हैदराबाद में मिनी सचिवालय बनाने के लिए वर्ष 2012 में 11 लाख 81 हजार
अवमुक्त हुआ था। जिसे समय से पूरा करना था। उसकी जांच करने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय विकास खंड हरैया के हैदराबाद गांव पहुंचे। जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। 2012 में इसका प्रोजेक्ट 11 लाख 81 हजार का बनाया गया था। धन अवमुक्त हुआ था। सभी कार्य अधूरे हैं। दीवार खड़ी है। छत पड़ा है। चार दीवाली नहीं है। अभी ढेर सारे कार्य बाकी हैं। इस मामले में जो भी सचिव व प्रधान दोषी पाया जाएगा उससे इसके पैसे वसूल किए जाएंगे। शौचालय अधूरा है, खिड़की दरवाजा नहीं लगा है। शेष कार्य क्षेत्र पंचायत से पूरा कराया जाएगा। अब तत्कालीन प्रधान और सेक्रेटरी से वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed