{"_id":"6834b1901d5a3aecb9045d34","slug":"seeing-the-dead-body-of-naib-subedar-his-father-said-the-apple-of-my-eye-sacrificed-his-life-in-the-service-of-the-country-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-132063-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर देख पिता बोले- देश सेवा में बलिदान हो गया मेरी आंखों का तारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर देख पिता बोले- देश सेवा में बलिदान हो गया मेरी आंखों का तारा
विज्ञापन
अंबारी। गश्त के दौरान भूस्खलन होने से घायल हुए नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव की कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दीदारगंज के संग्रामपुर गांव स्थित उनके घर पहुंचा तो जन सैलाब उमड़ पड़ा। बेटे का शव देख पिता ने कहा कि देश सेवा करते-करते मेरी आंखों का तारा बलिदान हो गया।
करुइ बाजार से लेकर पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम तक हर जगह बलिदानी प्रेम शंकर यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गई। पूरा क्षेत्र प्रेम शंकर अमर रहे के नारे से गूंज उठा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर सैनिक रीति रिवाज से शहीद प्रेम शंकर यादव का अंतिम संस्कार किया गया। शस्त्र सुरक्षा बलों की ओर से सलामी दी गई।
पिता दल सिंगार यादव का कहना है कि मेरा पुत्र प्रेम शंकर यादव बड़ा ही होनहार था। वह देश की सेवा करना चाहता था। देश की सेवा करते-करते मेरी आंखों का तारा देश के लिए शहीद हो गया। 2002 में पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई थी। ग्लेशियर फॉरेन सर्विस में भी जा चुके थे। सेंट्रल मलेट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर अरुणांचल प्रदेश के टैंगा में कार्यरत थे। टैंगा से तवांग के लिए जा रहे थे। बमडिला से आगे जाने पर भूस्खलन होने से दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
सेना के जवानों के साथ सेना वाहन से उनका पार्थिव शरीर लाया गया। सेना के जवानों ने बैंड के साथ शहीद को सलामी दी गई। उनकी पत्नी संगीता और बच्चे आदित्य और अपर्णा का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। प्रेम शंकर चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर उनके भाई गिरजाशंकर यादव सीआईएसएफ में तैनात हैं। वहीं, तीसरे भाई जयशंकर यादव हैं। सबसे छोटे भाई प्रो. विजय शंकर यादव बिहार में प्रोफेसर हैं।
जिवली बाजार में बाईपास मोड पर लालगंज से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने अमर शहीद नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह शव यात्रा में भी शामिल हुए। इस क्रम में वसीम अहमद, पंधारी यादव, प्रमोद राजभर, इंद्रेश यादव आदि ने भी नायब सूबेदार प्रेमशंकर को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री एवं सपा नेता राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक कमलाकांत राजभर, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद आदि मौजूद रहे।