{"_id":"05ff6b9331ab727826197a9936d97cd0","slug":"seeing-hanuman-was-ash-lanka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते-देखते हनुमान ने राख कर दी लंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखते-देखते हनुमान ने राख कर दी लंका
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही श्रीरामलीला में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की रात पुरानी कोतवाली में चल रही रामलीला में कलाकारों ने बालि वध और लंका दहन का मंचन किया। हनुमान जी द्वारा लंका दहन करते ही जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मंचन के क्रम में श्रीराम द्वारा बालि का वध करने के बाद लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान जी माता सीता का पता लगाने के लिए सागर लांघ कर लंका पहुंचते हैं और लंका में अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं। बाद में मेघनाथ हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाते हैं।
जहां रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया जाता है और हनुमान जी की पूंछ में आग लगते ही वे लंका को आग के हवाले कर देते हैं।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और रामलीला समिति चौको खुर्द बाजार में रामलीला मंचन में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध का मंचन किया गया। सगड़ी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सातवें दिन विभीषण शरणागत एवं अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। रावण द्वारा लात मारने से आहत एवं लंका से निकाले गए विभीषण भगवान राम की शरण जाते हैं।
विज्ञापन
भगवान राम विभीषण को अपने शरण में लेते हुए उसे लंका का राजा बनाने का वादा करते हैं। इसके बाद कलकारों ने अंगद-रावण संवाद का मंचन किया जाता है। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर रामलीला मैदान में चल रही श्रीरामल में सीता हरण का मंचन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगो ने लीला का लुत्फ उठाया।