फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Security of booths will be on the shoulders of seven thousand CAPF jawans

सात हजार सीएपीएफ जवानों के कंधों पर होगी बूथों की सुरक्षा

Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Security of booths will be on the shoulders of seven thousand CAPF jawans
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से जहां सारी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। सुरक्षा के कुल 22 हजार पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों की तैनाती गई है। हर बूथ की सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र पुलिस फोर्स के जवान करेंगे। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कुल 22 हजार पुलिस और सीएपीएफ के जवान उपचुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। हर बूथ पर सीएपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी। किसी भी बूथ पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं होगा। सुरक्षा में लगे 22 हजार जवानों में से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स के सात हजार जवान, सिविल पुलिस के नौ हजार और छह हजार होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा हर थाने पर क्यूआरटी क्विक रिसपांस टीम तैयार की गई है। जो कहीं भी गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल पहुंचेगी। इस दौरान अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को देखते हुए पहले गड़बड़ी फैलाने वाले 55 हजार लोगों को पाबंद किया जा चुका है। 350 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है, ताकि चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़ने पाए।
विज्ञापन

अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स
लोकसभा उपचुनाव में हर बूथ के सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सीएपीएफ के जवानों की होगी। हर बूथ पर सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। अति संवेदनशील बूथों पर एसपी की पैनी नजर है। इन बूथों पर अतिरिक्त सीएपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। ताकि किसी प्रकार के गड़बड़ी की आशंका को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed