फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sections of POCSO Act increased in case registered, one arrested

Azamgarh News: दर्ज मुकदमे में बढ़ाई गई पाक्सो एक्ट की धाराएं, एक गिरफ्तारी

Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sections of POCSO Act increased in case registered, one arrested
अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले को लेकर दो दिनाें पूर्व आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था और कई गाड़ियों को तोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को लड़की का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी तो वहीं शुक्रवार को एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

बीते 26 नवंबर को अतरौलिया क्षेत्र की रहने वाले एक परिवार के एक लड़की व लड़के को कुछ लोग घर से जबरन उठा ले गए थे। लड़की को दो घंटे तक कमरे में बंद कर दुष्कर्म भी किया गया था, जिसे लेकर दो पक्षों में मारपीट भी हुई। दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कराया गया था। 28 नवंबर की रात एक बार फिर दोनों पक्ष के आमने-सामने होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस पीड़ित के गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। कई वाहनों को तोड़ डाला। भारी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद देर रात 12 बजे मामला कुछ शांत हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना कराया। मेडिकल के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में पाक्सो एक्ट की बढोतरी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त अरुण कुमार सिंह को लोहरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed