{"_id":"09ac266674f8cc04402f8e18d7423409","slug":"secretary-of-plating-made-in-hraya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने हरैया में कराई गई प्लाटिंग को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने हरैया में कराई गई प्लाटिंग को हटवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग के प्रति आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास काफी सख्त हो गई हैं। शनिवार को उन्होंने बाइपास बंधे से सटे हरैया में एक डेवलपर द्वारा कराई गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से हटवाया।
बताते चलें कि अभी हाल ही में प्राधिकरण की सचिव ऋतु ने अवैध रूप से प्लाटिंग कराने और आफिस का निर्माण करने के एक मामले में एक बिल्डर के आफिस को सील कर दिया था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उन्होंने शनिवार को नगर से हरैया में एक डेवलपर द्वारा नंदन बिहार कालोनी के लिए कराई गई अवैध प्लाटिंग और शंभू कालोनी में कराई गई प्लाटिंग को जेसीबी मशीन के सहारे हटवाया।
प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास का कहना है कि जनपद में जगह-जगह बोर्ड लगाकर बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से ग्रीन लैंड एरिया में प्लाटिंग का कार्य कराया गया है। उनके द्वारा किसानों की कृषि योग्य भूमि की प्लाटिंग कराकर बेंचा जा रहा है। जिसे जनपद नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी।