फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The reunion of Shri Ram and Bharat proved moving; crowds gathered until late at night.

Azamgarh News: श्रीराम-भरत के मिलन ने किया भावुक, देर रात तक उमड़ी भीड़

Fri, 23 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The reunion of Shri Ram and Bharat proved moving; crowds gathered until late at night.
फूलपुर और देवगांव में भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन हुआ। श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। फूलपुर में आदर्श रामलीला और दशहरा समिति की ओर से बृहस्पतिवार रात आयोजित भरत मिलाप में दर्जनभर से अधिक झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

वहीं, देवगांव में श्रीरामलीला सेवा संघ के आयोजन में लखनऊ दूरदर्शन के गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशु बाबा की भक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

फूलपुर में चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रोडवेज पर श्रीराम-भरत मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की प्रतीक्षा में भरत ने उनकी खड़ाऊं राजगद्दी पर रखकर राजकाज संभाला था। प्रभु के लौटने की खबर मिलते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रसंग को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी।
नगर के शंकर तिराहे पर नवयुवक क्रांति दल की ओर से बिरहा मुकाबला हुआ, जबकि रोडवेज और पुरानी मिर्चा मंडी में श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट झांकियां और आकर्षक पूजा पंडाल सजाने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।
देर रात तक पंडालों के पास सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। उधर, देवगांव बाजार में बुधवार को श्रीरामलीला सेवा संघ की रामलीला का भरत मिलाप के साथ समापन हुआ।
इस दौरान निशु बाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह और कलाकार विजय हंस मौर्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ गोरख और अंकित गुप्ता ब्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विजय हंस मौर्य ने किया। आयोजन में संरक्षक मोहनलाल हलवाई, उपसंरक्षक कपिलदेव चौरसिया, महामंत्री अरुण चौरसिया समेत संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed