फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA inaugurates CC road built at a cost of 16.71 lakh

Azamgarh News: 16.71 लाख से बनी सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण

Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates CC road built at a cost of 16.71 lakh
अतरौलिया के चिश्तिपुर में लोकार्पण समारोह को संबो​धित करते बलराम यादव। स्रोत-आयोजक - फोटो : udhampur news
ग्राम सभा चिश्तिपुर में 16.71 लाख रुपये की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने किया।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत वर्ष 2025-26 में बनी यह सड़क राम जनम वर्मा के घर से सुनील वर्मा के घर होते हुए संजय गौड़ के घर तक बनाई गई है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में युवा बेरोजगारी और भर्ती संबंधी अनियमितताओं से परेशान हैं। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पीडीए सामाजिक न्याय के मुद्दे पर 2027 का चुनाव लड़ेगा। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान छात्रा प्राची वर्मा को बलराम यादव और डॉ. संग्राम यादव ने शाल व संविधान भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता रामआसरे वर्मा और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, शीतला निषाद, हरिराम बागी, कमला यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, सुभाष चंद्र वर्मा, बेचू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed