फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Won 10 gold, 13 silver, and 7 bronze medals at the Taekwondo championship.

Azamgarh News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, 13 रजत और जीत कांस्य पदक जीते

Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Won 10 gold, 13 silver, and 7 bronze medals at the Taekwondo championship.
ताइक्वांडो में सफलता हासिल करने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत-पुलिस
वामा सारथी के तहत संचालित खेल पहल के तहत पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। 10 खिलाड़ियों का ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन आजमगढ़ में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से यह खेल पहल चलाई जा रही है। 10 एवं 11 अक्तूबर 2026 को आयोजित इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रदेश के 22 जनपदों की टीमों ने भाग लिया था। पुलिस लाइन के 40 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कुल 10 स्वर्ण, 13 रजत एवं 04 कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर आईपीएस मानुष पारीक ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सब-इंस्पेक्टर चंद्रहास राम (टीम मैनेजर), टीम कोच सुनील कुमार शिंदे, सहायक महिला अनामिका शुक्ला, प्रिया सिंह, साधना तथा मुख्य आरक्षी सर्वेश, निखिल मौर्य एवं आकाश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक: दीपांशी गुप्ता, सौम्या पटेल, गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता, अनुराग, स्वामी निषाद, अंशु यादव एवं हर्षित।
रजत पदक: श्रेया यादव, गौरवी गुप्ता, समृद्धि ओझा, दिव्यांशी, शिखर वर्मा, परिधि, शिवम वर्मा, अनुराग, गौर आर्यन, गौण आर्यन गुप्ता, स्वाति निषाद, अंशु यादव एवं अनमोल।
कांस्य पदक: दिश्या सिंह, आरवी जायसवाल, शिशिर चौधरी एवं दीपक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed