फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secretary accused of selling urea at higher price

Azamgarh News: सचिव पर अधिक दाम पर यूरिया देने का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of selling urea at higher price
पवई। ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सुम्हाडीह में खाद वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। सोमवार को यूरिया लेने पहुंचे किसानों ने समिति के सचिव पर निर्धारित दर से अधिक दाम पर यूरिया देने और भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुम्हाडीह गांव निवासी किसान अशोक सिंह ने बताया कि वह सुबह से लाइन लगाए थे लेकिन उनका नंबर नहीं आया। वहीं, सरविंद, कन्हैया, आनंद, हीरा,धीरज आदि किसानों का आरोप है कि खाद की बिक्री अधिक दामों पर की जा रही है। समिति से जुड़े लोगों या सांठगांठ वाले किसानों को कम दामों में ही यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है जबकि छोटे किसानों को अधिक दामों पर दी जा रही है। एक किसान का आरोप था मेरे पास आठ बीघा खेत है लेकिन मुझे सिर्फ दो बोरी यूरिया दी गई। किसी को सिर्फ आधार कार्ड तो किसी तो आधार कार्ड और खतौनी लिए बिना यूरिया नहीं दी जा रही है। एडीओ को-ऑपरेटिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्पष्ट निर्देश है कि शासन से निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री की जाए। अगर अधिक दाम लिए जा रहे है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed