फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secondary teachers protest against the demands of the General Assembly of Managers

Azamgarh News: प्रबंधक महासभा की मांगों के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers protest against the demands of the General Assembly of Managers
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर बृहस्पतिवार को जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने प्रबंधक महासभा की मांगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह (पूर्व एमएलसी) एवं संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल (एमएलसी) के आह्वान पर शिक्षकों ने विद्यालयों के गेट पर खड़े होकर तख्तियां प्रदर्शित कीं और नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

तख्तियों पर “प्रबंधक महासभा की नाजायज मांगें नहीं चलेंगी, शिक्षक एकता जिंदाबाद, माध्यमिक शिक्षक संघ जिंदाबाद, और सेवा सुरक्षा कैसे पाई, संघर्षों से बलिदानों से जैसे नारे लिखे गए थे। प्रदेशीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रबंधक महासभा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को खंडित करने की साजिश रच रही है, जिसका संगठन कड़ा विरोध करेगा। जिला अध्यक्ष हिमांशु राय ने विक्रम इंटर कॉलेज लाटघाट में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यह आंदोलन का प्रथम चरण है। जिला मंत्री डॉ. रविशंकर सिंह ने श्री शंकर इंटर कॉलेज डीहा में शिक्षकों का नेतृत्व किया। आंदोलन के अगले चरण की रणनीति 14 सितंबर को लखनऊ में होने वाली राज्य परिषद की बैठक में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed