{"_id":"61d3416dc8386d5e5e03ee69","slug":"sdm-listened-to-the-complaint-azamgarh-news-vns631400181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरी गांव में एसडीएम ने लगाई चौपाल, सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरी गांव में एसडीएम ने लगाई चौपाल, सुनी फरियाद
विज्ञापन
लाटघाट। जनपद मुख्यालय से लगभग सौ किमी दूर घाघरा नदी के उस पार सेमरी गांव में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्टाहार नहीं बांटने की शिकायत की जिस पर आंगनबाड़ी को फटकार लगाई।
वहीं, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई व उनका पंजीयन किया गया। पूर्ति विभाग के सुनील पांडेय द्वारा ऑनलाइन 15 ग्रामीणों का राशन कार्ड का फार्म भरा गया। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक अंकित राय को तीन चक मार्गों के पैमाइश के लिए निर्देशित किया। गांव में पात्र 20 ग्रामीणों का पेंशन का फॉर्म चौपाल में भरा गया, ग्राम प्रधान को चक मार्ग बनाने की निर्देशित किया। 25 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन व सामुदायिक भवन का उप जिला अधिकारी ने निरीक्षण किया। पूर्व में घाघरा नदी की मुख्यधारा में प्राथमिक विद्यालय विलीन हो जाने के बाद प्राथमिक विद्यालय का संचालन निजी कमरे में किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने नवनिर्मित पंचायत भवन में प्राथमिक विद्यालय के 66 बच्चों की पढ़ाई के लिए निर्देश दिया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने सेमरी गांव के पुलिस पुलिस चौकी स्थापित किए जाने का निर्देश दिया। इसपर एसडीएम ने गांव के समीप बंधे पर पुलिस चौकी की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी बृजभूषण मौर्य, सीडीपीओ रीता सिंह, एडीओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्रम विभाग से अमरजीत, पूर्ति विभाग सुनील पांडेय, ग्राम प्रधान दशरथ निषाद आदि मौजूद रहे।