फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM inspects Corona Vaccine Mega Camp

कोरोना वैक्सीन मेगा कैंप का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 28 May 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
SDM inspects Corona Vaccine Mega Camp
फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओरिल और मिर्जापुर ब्लाक मुड़ियार में कोरोना का टीका लगाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। दोनों स्थानों पर लगे कैंप में लगभग 98 लोगों को टीका लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय ओरील में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अहरौला की टीम द्वारा लगाए गए इस मेगा कैंप में 45 वर्ष से ऊपर के 50 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फूलपुर रावेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति का टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील किया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी नागरिक है, वे रजिस्ट्रेशन कराकर नियत तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे कोरोना महामारी का समूल नाश हो सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अहरौला के प्रभारी डा. योगेश कुमार गौतम, लेखपाल शैलेश यादव, एएनएम मंजुला राय, प्रधान राम अवतार यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला यादव, गीता, शकुंतला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मिर्जापुर ब्लाक के मुड़ियार गांव में लगे शिविर में 48 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान शिविर में पहुंच एसडीएम निजामाबाद राजीवरत्न ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर के वैक्सिनेशन प्रभारी प्रवीण कुमार, लेखपाल लालधर यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed