फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM did not come to accept the memorandum; lawyers outraged.

Azamgarh News: ज्ञापन लेने नहीं आईं एसडीएम, भड़के अधिवक्ता

Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SDM did not come to accept the memorandum; lawyers outraged.
लालगंज तहसील में प्रदर्शन के दौरान मौजूद दी बार व तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। स्रोत-स्वयं
देवगांव। तहसील बार और दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम ज्ञापन लेने के बजाय पिछले दरवाजे से निकल गईं। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब अधिवक्ता समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने तहसील परिसर में वर्षों से मलबा पड़े होने और गंदगी के कारण मच्छर, कीड़े-मकोड़े व सांप दिखाई देने का आरोप लगाया। कहा कि इससे संक्रमण और हादसे का खतरा बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फाट और पैमाइश के नाम पर धन वसूली की शिकायत की। नगेंद्र सिंह ने बताया कि पैमाइश के नाम पर पांच से दस हजार रुपये तक लिए जाने की शिकायतें हैं। जिला बार एसोसिएशन के जिलामंत्री मनोज राय ने फाट के नाम पर 20-20 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान हामिद अली, हरी यादव, अशोक अस्थाना समेत कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर धर्मेश पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, अंजनी कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, इंदुभान चौबे, विनोद कुमार चौहान, संतोष कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed