फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scuffle and misbehavior with the Revenue Department team, case registered

Azamgarh News: राजस्व विभाग की टीम संग हाथापाई-बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Scuffle and misbehavior with the Revenue Department team, case registered
तहसील क्षेत्र के तरवां थाना अंतर्गत जुंवा गांव में भूमि कब्जा परिवर्तन कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई करने के साथ ही बदसलूकी किया। जिसके चलते टीम को बिना कार्रवाई ही वापस लौटना पड़ा। घटना को लेकर नायब तहसीलदार ने थाने पर तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के जुंवा गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने तहसील पर राजस्व संहिता की धारा 116 बंटवारा के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर नायब तहसीलदार आदर्श सिंह, क्षेत्रीय कानूनगो व हल्का लेखपाल बीते 23 नवंबर को मौके पर गए थे। कब्जा परिवर्तन के दौरान विपक्षी राजेश सिंह, बृजेश सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही बदसलूकी किया। जिससे चलते टीम को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने घटना के बाबत राजेश सिंह व बृजेश सिंह के खिलाफ तरवां थाने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हाथापाई व बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed